सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teachers protested by wearing black bands

Ghazipur News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested by wearing black bands
रमवल प्राथमिक विद्यालय में हाथों पर काली पट्टी बांधकर टीईटी की अनिवार्यता का विरोध जाहिर करते श
विज्ञापन
सुहवल। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय आह्वान पर बेसिक और जूनियर शिक्षकों ने विद्यालयों में सोमवार को विभागीय कार्य करते हुए अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उनका कहना है कि शिक्षकों पर भी टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता थोपना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शिक्षकों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जस्टिस फॉर टीचर्स अभियान चलाकर इसे टॉप ट्रेंड कराया। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा और 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर काले कानून के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा। इस मौके पर जयप्रकाश, खालिद, अशोक, डेजी शर्मा, अंजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed