फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of sexually assaulting an innocent child nabbed within 48 hours.

Ghazipur News: मासूम से कुकर्म के आरोपी को 48 घंटे में दबोचा

Thu, 06 Aug 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexually assaulting an innocent child nabbed within 48 hours.
अप्राकृतिक दुष्कर्म की खबर में----पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पंकज निषाद। स्रोत- पुलिस विभाग
सैदपुर नगर में 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को घटना के करीब 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि रविवार शाम घर के पास झूला झूल रहे 10 वर्षीय बालक को एक युवक कथित तौर पर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने बालक के साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर धमकी देकर छोड़ दिया। देर शाम घर लौटे बालक की हालत देखकर परिजनों ने पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार को सैदपुर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर बालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे नामजद आरोपी पंकज निषाद निवासी वार्ड-15, सुभाष नगर को टाउन नेशनल कॉलेज के पीछे रंगमहल मार्ग से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। बालक के बयान, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मनोज पांडेय और कांस्टेबल प्रभाकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed