{"_id":"6a78cb8b504b96020307be84","slug":"an-innocent-child-who-was-crossing-the-road-after-getting-off-the-school-bus-was-hit-by-a-car-died-during-treatment-family-members-blocked-the-road-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-157845-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्कूल बस से उतरकर सड़क पार कर रहे मासूम को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्कूल बस से उतरकर सड़क पार कर रहे मासूम को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
शादियाबाद थाना गेट के सामने जगपतिराम चौराहे पर चक्का जाम करते मृतक आयुुष चौहान के परिजन व ग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियाबाद/मनिहारी। स्कूल की छुट्टी के बाद बस से उतरकर शादियाबाद थानाक्षेत्र के कस्बा कोइरी गांव में शनिवार की शाम सड़क पार कर रहे मासूम आयुष चौहान (7) को कार ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल मासमू को परिजन वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजनोें ने जंगीपुर-बहरियाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। एसडीएम जखनिया अतुल कुमार के आश्वासन करीब एक घंटे बाद लोगों ने शव को हटाकर जाम खत्म किया।
बहरियाबाद थानाक्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी मृतक के पिता जितेंद्र चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्र आयुष चौहान एलकेजी का छात्र था। एक माह पूर्व ही पढ़ाई के लिए उसे शादियाबाद थानाक्षेत्र के कस्बा कोईरी गांव में बहन बिंदू चौहान के पास भेजा गया था। वहां से वह रोजाना स्कूली बस से गुरैनी स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए जाता था। शनिवार की शाम स्कूल की छुट्टी के बाद बस से उतरकर शादियाबाद-बहरियाबाद मार्ग पार कर घर जा रहा था। घर के सामने ही उसे कार ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात चालक कार से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने आयुष को वाराणसी के बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात इलाज उसकी मौत हो गई। रविवार को शाम करीब तीन बजे मासूम का शव लेकर परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्कूल बस चालक और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक थाने का घेराव किया। इसके बाद लोग मासूम के शव को लेकर जंगीपुर-बहरियाबाद मार्ग शाम पांच बजे से जाम लगा दिया।
मां बोली, स्कूल बस में नहीं था परिचालक, चालक ने सड़क पार नहीं कराई
इस दौरान मां मानसी चौहान ने स्कूली बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुुए कहा कि बस में कोई परिचालक नहीं था। ऐसे में बस चालक ने बच्चे को सड़क पार कराने की जगह बस में ही बैठा रहा। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार ने परिजन से बात कर शासन की तरफ से मिलने वाला लाभ को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मृतक के पिता ने लिखित रूप से एसडीएम को पत्रक सौंपा शाम करीब छह बजे जाम को समाप्त कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बागिश विक्रम सिंह ने बताया कि पिता जितेंद्र चौहान की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार मामले की छानबीन करते हुए वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।