फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Customer service center operator and friend concocted a fake robbery story; arrested.

Ghazipur News: दोस्त के साथ मिलकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने रची थी लूट की झूठी कहानी, गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Customer service center operator and friend concocted a fake robbery story; arrested.
औराई कोतवाली क्षेत्र के लीलाधरपुर गांव के पास 9. 60 लाख की लूट की घटना झूठी निकली। वादी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक गुलाम अहमद ने ही दोस्त के साथ मिलकर फर्जी लूट की साजिश रची थी। 24 घंटे में पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी गुलाम अहमद निवासी कठारी और उसके दोस्त इमरान निवासी घोसिया को पुरूषोत्तमपुर तिराहे से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 9. 60 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि आठ अगस्त को गुलाम आजाद निवासी कठारी ने तहरीर दी कि सात अगस्त को औराई स्थित एक्सिस बैंक शाखा से अपने दोस्त इमरान के साथ मिलकर नौ लाख 60 हजार निकाले। आईटीआई कॉलेज लीलाधरपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने उससे रूपये लूट लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। जांच में सामने आया कि कोई वास्तविक लूट नहीं हुई थी, बल्कि वादी गुलाम आजाद ने अपने दोस्त इमरान के साथ मिलकर 9.60 लाख की धनराशि हड़पने के उद्देश्य से फर्जी लूट की साजिश रची थी। एसपी ने बताया कि रविवार को मुखबीर की सूचना पर पुरुषोत्तमपुर तिराहा की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क से करीब 200 मीटर आगे घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। वे रुपये का बंटवारा कर भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन

------------
रुपये का बंटवारा कर भागने की फिराक में थे आरोपी
एसपी ने बताया कि पूछताछ में गुलाम अहमद ने स्वीकार किया कि वह एक्सिस बैंक की एजेंसी चलाता है। जिसके एवज में उसे कमीशन मिलता है। सात अगस्त को पैसा निकालने के बाद उसके मन में लालच और बेईमानी आ गई, जिसके बाद उसने अपने दोस्त इमरान के साथ मिलकर लूट का नाटक रचने की योजना बनाई। पैसा बंटवारे से पहले पकड़ लिए गए। इस मौके पर एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ राजीव सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
शुक्रवार की रात हुई लूट का मामला पूरी तरह से फर्जी निकला। दोनों दोस्तों ने मिलकर कहानी गढ़ी थी। दोनों के खिलाफ कई धाराएं बढ़ाई गई हैं और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed