फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   An RCC drain will be constructed.

Ghazipur News: 25 लाख से आरसीसी नाले का होगा निर्माण

Mon, 10 Aug 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
An RCC drain will be constructed.
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-15 धौरहरा में पूर्वी पटरी में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी नाले के कार्य का शिलान्यास हुआ। सभासद अजय दूबे ने फावड़ा चलाकर निर्माण का शुभारंभ किया। बताया कि नाला निर्माण से काफी समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

भदोही के वार्ड 15 धौरहरा में काफी समय से जलभराव की समस्या बनी थी। नाली निकासी का इंतजाम न होने से काफी परेशानी होती थी। जिसको लेकर सभासद की ओर से बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव दिया था। जिस पर स्वीकृत मिली। वार्ड में अंगराम मौर्या के मकान से लेकर हनुमान मंदिर, कृपा शंकर मौर्या व जवाहर के मकान होते हुए धीरज के मकान तक नाली का निर्माण कराया जाएगा। जिस पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे। कहा कि इससे वार्ड में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। सभासद अजय दुबे ने कहा कि नाला निर्माण से बारिश में समस्या कम करने में मदद मिलेगी और जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी। मौके पर छेदी मोदनवाल, राजकुमार गुप्ता, संतोष सिंह, नन्हें सिंह, सूरज गुप्ता, अच्छे लाल, अशोक विश्वकर्मा, कल्लू यादव, दीना विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, राम शिरोमणि गुप्ता, पिंटू मौर्या, गुरु दयाल मौर्या और अशोक पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed