{"_id":"6a6fa274093eebeb9504e0b9","slug":"anms-not-staying-at-headquarters-will-be-transferred-ghazipur-news-c-191-1-gyn1001-146680-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुख्यालय पर न रुकने वाली एएनएम का होगा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुख्यालय पर न रुकने वाली एएनएम का होगा तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग जल्द ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर केंद्रों लंबे समय से तैनात एएनएम के तबादले की कवायद शुरू करेगा। सरकारी अस्पतालों में प्रसव का ग्राफ बढ़ाने के लिए केंद्र पर रात में न रूकने और प्रसव में रुचि न रखने वाली एएनएम का तबादला होगा। छह महीने में मुख्यालय के बाहर रहने और काम में लापरवाही बरतने वाली 30 से अधिक एएनएम का वेतन भी रोका जा चुका है।
जिले में 206 आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। 110 सेंटर पर एएनएम है। अन्य पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती है। यहां हर महीने औसतन 800 प्रसव होते हैं। इसका ग्राफ और बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य महकमा ने कमर कस लिया है। विभाग के मुताबिक आठ साल से एक ही केंद्र पर तैनात एएनएम को इधर से उधर किया जाएगा। जिले में ऐसी 50 से अधिक एएनएम है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी और प्रसव का ग्राफ भी बढ़ेगा। एएनएम की जिम्मेदारी गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, टीकाकरण और संस्थागत प्रसव बढ़ाना है। हर उपकेंद्र पर नियमित प्रसव होने चाहिए। कई ऐसे सेंटर है, जहां महीने में दो-तीन ही प्रसव होते हैं।
डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही ने कहा कि बार-बार हिदायत के बाद भी कुछ एएनएम मुख्यालय पर निवास नहीं करती है। यहां अन्य सेंटरों की अपेक्षा प्रसव का ग्राफ भी कम रहता है। तैनाती की सूची निकाली जा रही है। उन्हें इधर से उधर किया जाएगा।