सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Apprised the MLA of the issues in the area.

Ghazipur News: विधायक को क्षेत्र की समस्याएं बताईं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Apprised the MLA of the issues in the area.
हंसराजपुर स्थित कार्यालय में जखनिया विधायक बेदी राम को ज्ञापन सौंपते सामाजिक संगठन मातृभूमि के
विज्ञापन
जखनिया। सामाजिक संगठन मातृभूमि के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बुधवार को हंसराजपुर स्थित विधायक बेदी राम के कार्यालय पर उनसे मुलाकात करके पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। विधायक की ओर से आश्वासन दिया गया कि समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। संगठन के संरक्षक नीरज सिंह अजेय ने बताया कि पत्रक के माध्यम से जर्जर पशु चिकित्सालय, सीएचसी पर महिला चिकित्सक, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी चिकित्सक की तैनाती, खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं को विधायक के समक्ष उठाया गया। इस मौके पर वेद प्रकाश पांडेय, मुकेश मौर्या, विवेक वर्मा, प्रदीप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed