सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Special responsibilities assigned to office-bearers.

Ghazipur News: पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Special responsibilities assigned to office-bearers.
छानवी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आगमन तथा कार्यक्रमों की तैयार
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के बृहस्पतिवार को प्रस्तावित आगमन तथा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय कार्यालय पर बुधवार को हुई। इसमें कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री का आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है। उनके मार्गदर्शन से विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने का आह्वान करते हुए कहा कि सम्मेलन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, किरन सिंह, साधना राय आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed