{"_id":"6a32e8e345b0473be10aad85","slug":"encroachment-removed-from-the-committees-land-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-154405-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: समिति की भूमि से अवैध कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: समिति की भूमि से अवैध कब्जा हटाया
विज्ञापन
ढढनी भानमल राय गांव में जेसीबी मशीन से हटाया जा रहा साधन सहकारी समिति की भूमि सेे अतिक्रमण। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ढढ़नी भानमल राय गांव में बुधवार को साधन सहकारी समिति (बी-पैक्स) की लगभग 12 बिस्वा भूमि पर तीन दशक से अधिक समय से किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई मुंसिफ-जूनियर डिवीजन न्यायालय के आदेश पर हुई।
नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित कच्चे और पक्के निर्माणों को जमींदोज कर भूमि को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के बाद राजस्व टीम ने भूमि की विधिवत पैमाइश और निशानदेही की। इसके बाद कब्जा मुक्त भूमि को साधन सहकारी समिति को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर इस भूमि पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार समिति की लगभग 12 बिस्वा भूमि पर कई लोगों ने टिनशेड और ईंट से बने अस्थायी एवं स्थायी निर्माण कर वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जाधारकों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किया गया था। बेदखली का आदेश भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया था। इसके बाद न्यायालय के सख्त रुख के चलते प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश और न्यायालय के आदेश पर हुई है। कार्रवाई के दौरान टीम में कानूनगो रामराज, लेखपाल रामऔतार, निलेश यादव, मृत्युंजय, समिति सचिव संदीप कुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।