{"_id":"6a6e4f262d626629210ae676","slug":"bjp-government-is-anti-constitution-and-anti-democracy-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-157253-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भाजपा सरकार को संविधान और लोकतंत्र विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भाजपा सरकार को संविधान और लोकतंत्र विरोधी
विज्ञापन
शहर के बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष गोपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक डॉ लोहिया- मुलायम सिंह यादव भवन पर शनिवार को आयोजित हुई। इसमें प्रत्येक विधानसभा में पूर्व सांसद फूलन देवी के जीवन पर चर्चा कराने, प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, खाद की अनुपलब्धता, किसानों, छात्र नौजवानों के उत्पीड़न, अनियमित विद्युत आपूर्ति आदि पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा आज मुल्क तानाशाही के दौर से गुजर रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, डॉ समीर सिंह, तहसीन अहमद, सुशील जायसवाल, रामजी राय, सोनू खां, अदनान अहमद आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
केक काटकर एमएलसी का मनाया जन्मदिन
गाजीपुर। सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का जन्म दिन बंशी बाजार स्थित एक मैरिज हाॅल में केक काटकर मनाया गया। पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
विज्ञापन
केक काटकर एमएलसी का मनाया जन्मदिन
गाजीपुर। सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का जन्म दिन बंशी बाजार स्थित एक मैरिज हाॅल में केक काटकर मनाया गया। पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
विज्ञापन