सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body of young man found in a field 500 meters from his in-laws' house.

Ghazipur News: ससुराल से 500 मीटर पहले खेत में मिला युवक का शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Body of young man found in a field 500 meters from his in-laws' house.
औड़िहार। सैदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पाही मौजा के पास बृहस्पतिवार शाम एक खेत में सुरेश कुमार (28) का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि फुलवारी खुर्द तुरकही निवासी सुरेश कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी मिर्जापुर गांव में हुई थी, जो उसके घर से करीब चार किलोमीटर दूर है। बृहस्पतिवार को वह पैदल ही अपनी ससुराल के लिए निकला था।
विज्ञापन

ससुराल पहुंचने से करीब 500 मीटर पहले मिर्जापुर गांव के पास एक खेत में वह अचेत होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े युवक पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक सुरेश कुमार अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी अनीता, 11 वर्षीय पुत्र तथा दो छोटी पुत्रियों को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी असमय मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद पत्नी अनीता, पिता रामवृक्ष और माता विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सैदपुर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पाएगा।

चिल्ड्रन पार्क से पक्का भरो चौक तक मिनी मैराथन में दौड़ लगाते धावक। स्रोत जनसंपर्क विभाग

चिल्ड्रन पार्क से पक्का भरो चौक तक मिनी मैराथन में दौड़ लगाते धावक। स्रोत जनसंपर्क विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed