सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Had Shri Ram possessed supernatural powers, the thieves would have been punished immediately: Swami Prasad.

श्री राम में अलौकिक शक्ति होती तो चोरी करने वालों को तत्काल मिल जाता दंड : स्वामी प्रसाद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Had Shri Ram possessed supernatural powers, the thieves would have been punished immediately: Swami Prasad.
गाजीपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक बार फिर धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी कर राजनीतिक और सामाजिक बहस को हवा दे दी है। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के कुत्तुपुर गांव में मंगलवार देरशाम को आयोजित कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में उन्होंने भगवान राम और हनुमान से जुड़े प्रसंगों पर सवाल उठाते हुए तर्क और विज्ञान आधारित सोच अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चंदा चोरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि भगवान में अलौकिक शक्ति होती तो चोरी करने वालों को तत्काल दंड मिल जाता। उन्होंने कहा कि मंदिर से करोड़ों रुपये मूल्य के सोना-चांदी की चोरी हुई, लेकिन आरोपियों का कुछ नहीं बिगड़ा। पूर्व मंत्री ने हनुमान जी द्वारा सूर्य को निगलने की पौराणिक कथा का भी उल्लेख किया। कहा कि सूर्य जैसे विशाल पिंड को एक छोटे बंदर द्वारा निगल लिए जाने की बात वैज्ञानिक दृष्टि से संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से धार्मिक कथाओं और परंपराओं को आंख मूंदकर स्वीकार करने के बजाय तर्क और विज्ञान की कसौटी पर परखने का आग्रह किया।
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य ने गौतम बुद्ध के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी ग्रंथ में लिखी बात को केवल इसलिए सत्य नहीं मान लेना चाहिए कि वह उसमें दर्ज है। हर विचार और मान्यता का मूल्यांकन विवेक, बुद्धि और तार्किक चिंतन के आधार पर किया जाना चाहिए। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले भी धार्मिक और सामाजिक विषयों पर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed