सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When girlfriend refused to marry him, young man climbed the tower, came down after 2.5 hours

Ghazipur News: प्रेमिका ने शादी से किया इन्कार तो टावर पर चढ़ा युवक, 2.5 घंटे के बाद उतारा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
When girlfriend refused to marry him, young man climbed the tower, came down after 2.5 hours
कामुपुर गांव मोबाइल के टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत- वीडियो ग्रैब
लठ्ठूडीह (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को प्रेम-प्रसंग से जुड़े दो अलग-अलग मामलों की चर्चा पूरे दिन होती रही। एक ओर प्रेमिका के शादी से इन्कार करने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, वहीं दूसरी ओर युवती को भगाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि कामूपुर गांव निवासी त्रिषिकेश राम बृहस्पतिवार तड़के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही। युवक का कहना था कि उसका बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों के बीच शादी का वादा भी हुआ था। आरोप है कि दो दिन पहले युवती ने शादी से इन्कार कर दिया, जिसके बाद वह आहत होकर टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

युवती को ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राकेश राजभर को पुलिस ने युवती को भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह पड़ोस में रहने वाली युवती को 18 जून को अपने साथ लेकर चला गया था। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया था। थाना प्रभारी राजनारायन के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास एक आम के बगीचे में मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजनारायण ने बताया कि युवती को भगाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं टावर पर चढ़े युवक के मामले में दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।

कामुपुर गांव मोबाइल के टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत- वीडियो ग्रैब

कामुपुर गांव मोबाइल के टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत- वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed