{"_id":"69f4f39c2c2a4906ed0d68a4","slug":"bsa-withholds-salaries-of-teachers-found-sleeping-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-151645-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सोते मिले शिक्षकों का बीएसए ने वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सोते मिले शिक्षकों का बीएसए ने वेतन रोका
विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। शिक्षा क्षेत्र बिरनो के कंपोजिट विद्यालय चक्कपिल में बीते 29 अप्रैल को दिन में 12:08 बजे दो सहायक अध्यापक कक्षा में पंखा चलाकर सोते हुए नजर आए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अमर उजाला ने इसे 30 अप्रैल को प्रकाशित किया था।
वायरल वीडियो की खबर प्रकाशित होने पर उसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने दोनों शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। भीषण गर्मी के चलते परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 से दिन में 12.30 बजे तक संचालित हो रहे हैं। छात्रों के लंच का समय सुबह 10 बजे होता है। 12:30 बजे तक उन्हें विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होता है, वहीं शिक्षकों को 1:30 बजे तक रुककर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है।
बीते 29 अप्रैल को अन्य कक्षाओं में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जबकि जिस कक्षा में शिक्षक सो रहे थे वहां बच्चों के बैग तो रखे थे, लेकिन छात्र मौजूद नहीं थे। शिक्षकों के सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो की खबर प्रकाशित होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सोते हुए मिले शिक्षकों चंद्रशेखर पांडेय और रवींद्र यादव का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि सैदपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos