फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Conclusion of the three-day 'Saksham' training program at DIET

Ghazipur News: डायट में तीन दिवसीय सक्षम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Thu, 13 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of the three-day 'Saksham' training program at DIET
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सैदपुर में आयोजित तीन दिवसीय सक्षम प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और प्रतिरक्षा युक्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में डायट प्रवक्ता सुमन तिवारी ने हेल्थ, वेलबीइंग एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डॉ. सर्वेश कुमार राय ने तनाव प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने तनाव के कारणों और प्रभावों के साथ ही उसे नियंत्रित करने की व्यवहारिक तकनीकों की जानकारी दी। सत्रों का संचालन डॉ. अर्चना सिंह और राजवंत सिंह ने किया। प्रमाण पत्र वितरण वरिष्ठ प्रवक्ता डीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य शैलेश पटेल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों और कार्मिकों के व्यावसायिक विकास के साथ उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं मानसिक वेलबीइंग को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. निधि सोनकर, बृजेश कुमार, आलोक कुमार तिवारी और डॉ. मंजर कमाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed