सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Couple attacked over women's dispute, FIR lodged against four

Ghazipur News: महिलाओं के विवाद में दंपती पर हमला, चार पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Couple attacked over women's dispute, FIR lodged against four
विज्ञापन
गहमर। महिलाओं के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गहमर थाना क्षेत्र के पट्टी भैरोराय (हनुमान चौतरा) गांव में दंपति पर लाठी-डंडों और हथौड़ी से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि पट्टी भैरोराय निवासी फुलमनी देवी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, 29 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी विष्णु चौहान, आत्मा चौहान, रतन चौहान और नरायन चौहान महिलाओं के बीच हुए विवाद को लेकर निराशा देवी से गाली-गलौज कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद हमलावर मारपीट कर फरार हो गए।
Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed