{"_id":"6a1e7c3a75ab26275205a069","slug":"video-meritorious-students-honored-with-medals-and-certificates-in-ghazipur-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर होनहारों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर होनहारों का किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जिले के होनहारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले सहित प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला स्तर पर राइफल क्लब के सभागार में मुख्य अतिथि राज्यसभा की सांसद डाॅ. संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि जखनिया के विधायक बेदी राम एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में जिला स्तर पर हाईस्कूल के 11 एवं इंटरमीडिएट के 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इन सभी होनहारों की मेधा का सम्मान किया गया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का उपस्थित लोगों ने सीधा प्रसारण देखा और सुना। प्रदेश स्तर पर सर्वाेच्च स्थान प्राप्त जिले के 2 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। प्रदेश स्तर के विद्यार्थियों को 1 लाख एवं जिला स्तर के विद्यार्थियों को 21 हजार की धनराशि तत्काल उनके खाते में भेजी गई। उसके साथ प्रशस्ति पत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह तथा उनके अभिभावक एवं प्रधानाचार्यों को शाल देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।