{"_id":"69f643ed254b05e85904b26f","slug":"diploma-in-engineering-and-pharmacy-exams-from-tomorrow-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-151700-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और फार्मेसी की परीक्षा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और फार्मेसी की परीक्षा कल से
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्राविधिक शिक्षा विभाग से संबद्ध डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग एंड डिप्लोमा इन फार्मेसी की विषम सेमेस्टर-वार्षिक परीक्षा 4 मई से प्रारंभ हो रही है। फार्मेसी की परीक्षा चार से आठ मई एवं 18 और 19 मई को होगी। इंजीनियरिंग की परीक्षा 11 मई से 6 जून तक संचालित होगी। राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन दो पाली सुबह 9 से 12 एवं दिन में 2 से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी।
उन्होंने बताया कि फार्मेसी में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण राजकीय पॉलीटेक्निक गाजीपुर में 1760 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
इसके अलावा 10 अन्य केंद्रों राजकीय सिटी इंटर कालेज में 1334, राजकीय बालिका इंटर कालेज 1209, जीजीआईसी सैदपुर 458, जीजीआईसी जमानिया 526, जीजीआईसी मुहम्मदाबाद 291, जीजीआईसी दिलदारनगर 522, जीजीआईसी रामपुर 427, जीजीआईसी सादात 699, जीजीआईसी नारी पचदेवरा 456 एवं जीजीआईसी बुजुर्गा में 324 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इंजीनियरिंग की सभी परीक्षा राजकीय पॉलीटेक्निक गाजीपुर में संचालित होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक बोर्ड की तरफ से नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नामित किया जा रहा है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी तैयारी लगभग पूरा हो गई है।
Trending Videos