सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Discussion held on gaining recognition for 'Tikri Mithai', which is included in the ODOP scheme.

Ghazipur News: ओडीओपी में शामिल टीकरी मिठाई को पहचान दिलाने पर हुई चर्चा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Discussion held on gaining recognition for 'Tikri Mithai', which is included in the ODOP scheme.
विज्ञापन
गाजीपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) गाजीपुर चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय से मुलाकात कर एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत चयनित टीकरी मिठाई के प्रचार-प्रसार और पहचान को लेकर चर्चा की।

चैप्टर के चेयरमैन धनंजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने टीकरी मिठाई की विशेषताओं और इसकी सांस्कृतिक व व्यावसायिक महत्ता से अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि टीकरी मिठाई गाजीपुर की पारंपरिक पहचान है और इसे व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरान जिला अधिकारी के जनता दरबार में भी टीकरी मिठाई का वितरण किया गया, जिसे लोगों ने सराहा। मुलाकात के दौरान संजीव राय, वीएन यादव, अरविंद गुप्ता, विनय सिंह, जितेंद्र सिंह, सुधीर राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed