{"_id":"6a3c2112705e90e146015c04","slug":"young-woman-goes-missing-after-befriending-a-young-man-on-instagram-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-154809-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती के बाद युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती के बाद युवती लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिजनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क में आए एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 19 जून की सुबह करीब छह बजे किसी परीक्षा का फाॅर्म भरने के लिए जमानिया रेलवे स्टेशन गई थी। दोपहर में उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत हुई, जिसमें उसने खुद को जमानिया बस स्टैंड पर होने की जानकारी दी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पिता का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर एक युवक उनकी पुत्री के संपर्क में था। वह उसकी वीडियो रीलों पर लगातार टिप्पणी करता था और उसे फॉलो करता था। परिजनों को आशंका है कि उसी युवक ने बहला-फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।