{"_id":"69bd9aaf4df39593ec0cd3bc","slug":"district-witnesses-rapid-development-over-nine-years-minister-in-charge-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-149194-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल में जिले का तेजी से हुआ विकास : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल में जिले का तेजी से हुआ विकास : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
ऑडिटोरियम में स्टाल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल - स्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। भारत सरकार के 11 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में गाजीपुर समेत पूरे प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी गई है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि जनपद में 208.85 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई गई है, जबकि 9.99 करोड़ रुपये से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे का चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कराया गया है और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे एनएच-29 व एनएच-19 से सीधा संपर्क स्थापित होगा।
उन्होंने बताया कि मऊ-ताड़ीघाट रेल परियोजना के तहत गाजीपुर सिटी को जोड़ने वाली रेलवे लाइन शुरू हो चुकी है, जिसमें गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण किया गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत जनपद में 35 किमी लंबाई का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 80,519, शहरी में 11,134 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 15,139 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 4,65,150 किसानों को आर्थिक सहायता दी गई है। मंत्री ने बताया कि 152.83 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 26.61 करोड़ रुपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 19.68 करोड़ रुपये से कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के अकादमिक ब्लॉक व छात्रावास, 10.83 करोड़ रुपये से आईटीआई कॉलेज तथा 9.99 करोड़ रुपये से विकास भवन में ऑडिटोरियम का निर्माण कराया गया है।
प्रेसवार्ता के दौरान जखनिया विधायक बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos