सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Due to burning of transformer and cutting of cable, electricity has been out for 11 days.

Ghazipur News: ट्रांसफॉर्मर जलने और केबल कटने से 11 दिन से बत्ती गुल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Due to burning of transformer and cutting of cable, electricity has been out for 11 days.
सुगवलियां गांव में बिजली के खंभे पर लगा जला हुआ ट्रांसफॉर्मर। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। क्षेत्र के सुगवलिया गांव में बीते 11 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने और उससे जुड़ा केबल कट जाने के कारण उत्पन्न इस समस्या के चलते करीब दो हजार की आबादी वाले इस गांव के 150 से अधिक घरों में बत्ती गुल है। भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में बिजली न होने से ग्रामीण बेहाल हैं।

ग्रामीण सोनू, नागेंद्र, रामाधार, रमाकांत, कृष्णा और श्रीप्रकाश सहित अन्य ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे पंखे, कूलर, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेकार पड़े हैं। निजी नलकूप बंद होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात को अंधेरे और उमस के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि उन्होंने कई बार विद्युत निगम को समस्या की जानकारी दी है। 1912 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी सूचित किया गया, लेकिन अब तक न तो जला हुआ ट्रांसफॉर्मर बदला गया और न ही कटा हुआ केबल ठीक किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर ट्रांसफॉर्मर की जांच कर जला हुआ घोषित कर चुके हैं। इसके बावजूद 11 दिनों से समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि अगर शीघ्र ही ट्रांसफॉर्मर बदलकर केबल की मरम्मत नहीं कराई गई और विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वह विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने तथा कटे हुए केबल की मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी। - दुर्गविजय प्रसाद, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed