{"_id":"6a6e4e82f68b2be7330eeeb0","slug":"during-the-month-of-sawan-the-area-has-been-divided-into-8-zones-and-29-sectors-drone-surveillance-is-being-conducted-from-the-ganga-ghats-to-the-shiva-temples-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-157249-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सावन में 8 जोन, 29 सेक्टर में बांटे क्षेत्र गंगा घाट से शिवालय तक ड्रोन से नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सावन में 8 जोन, 29 सेक्टर में बांटे क्षेत्र गंगा घाट से शिवालय तक ड्रोन से नजर
विज्ञापन
सावन को लेकर सजा महाहर धाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सावन माह की पहले सोमवार पर कांवड़ियां व श्रद्धालु शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके तहत ददरीघाट से महाहर धाम तक की कांवड़ियों की यात्रा को सुरक्षित बनाने और गंगा घाटों के साथ-साथ शिवालयों पर सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए इलाकों को आठ जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए सात सीओ, 25 निरीक्षक, 1100 पुलिस कर्मी, 60 ट्रैफिक पुलिस और तीन प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है।
ददरी घाट से महाहर धाम तक 32 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा का लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गंगा घाटों से शिवालय और सड़क पर पुलिस तैनात रहेगी। इधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सुरक्षा इंतजाम को लेकर नई पहल की है। इसके लिए 40 बाइक गश्ती दल तैनात की गई है, जो भ्रमण करने के साथ-साथ हर एक गतिविधियों पर अपनी नजर रखेगी।
साथ ही ड्रोन से भी निगरानी होगी। यही नहीं कांवड़ यात्रा वाले इलाके व सड़क पर बाइक गश्ती दल की तैनात की गई है, जिससे सड़क हादसों व घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
यही नहीं शहर के ददरीघाट व चीतनाथ घाट पर स्थानीय गोताखोर और नाव की व्यवस्था के साथ-साथ की गई है, इससे रविवार को गंगा घाटों पर पहुंचने वाले कांवड़ियों को गंगाजल लेने और महाहर धाम तक की यात्रा में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रत्येक शिवालयों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सिटी व नोडल डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने के लिए 40 बाइक गश्ती दल की तैनाती की गई है, जो कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर हमेशा भ्रमणशील रहेंगे। गंगा घाट, शिवालय व कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।