{"_id":"69bd99118e398004b50f6c4a","slug":"eight-patients-found-in-two-hospitals-running-without-registration-doctors-missing-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-149187-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पतालों में आठ मरीज मिले, डॉक्टर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पतालों में आठ मरीज मिले, डॉक्टर नदारद
विज्ञापन
देवकली ब्लॉक में बिना पंजीयन संचालित होने निजी अस्पताल की जांच करते एसीएमओ डॉ. रामकुमार। स्रोत.
- फोटो : कालिकनधाम में श्रद्धालुओं के बीच दर्शन करते सांसद किशोरी लाल शर्मा।
विज्ञापन
गाजीपुर। एसीएमओ डॉ. रामकुमार और एसीएमओ डॉ. जेएन सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को देवकली ब्लॉक के नंदगंज व बरहपुर स्थित दो अस्पतालों में छापा मारा गया।
एसीएमओ व झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. रामकुमार ने बताया कि नंदगंज स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल और बरहपुर शिव हॉस्पिटल पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों निजी अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए। मौके पर कुल आठ महिला मरीज भर्ती मिलीं, लेकिन कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक भाग गए।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों अस्पतालों में मेडिकल बायोवेस्ट निस्तारण से संबंधित कोई बॉक्स नहीं मिला। वहीं ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की स्थिति भी बेहद खराब थी और वहां से दुर्गंध आ रही थी। एसीएमओ ने बताया कि आयुष्मान हॉस्पिटल में अग्निशमन संबंधी एनओसी भी नहीं थी। अस्पताल कर्मियों द्वारा पंजीकरण संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच में यह भी पाया गया कि बायोवेस्ट निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी और फायर सिलिंडर की वैधता भी समाप्त हो चुकी थी।
अस्पताल में पांच महिला मरीज भर्ती मिलीं, जिनमें रेवसा निवासी प्रेमा देवी का ऑपरेशन हुआ था। इसके अलावा जमालपुर निवासी चिंता देवी की बच्चेदानी का ऑपरेशन, रेवसा निवासी प्रीति का सिजेरियन प्रसव, रामपुर मांझा की ज्योति की सामान्य डिलीवरी तथा कुसुम्ही खुर्द की सुमन यादव उच्च रक्तचाप के चलते भर्ती थीं।
एसीएमओ ने बताया कि बरहपुर शिव हॉस्पिटल में भी पंजीकरण नहीं मिला। यहां भी मेडिकल बायोवेस्ट निस्तारण के लिए कोई बॉक्स नहीं था और अग्निशमन संबंधी एनओसी नहीं थी। अस्पताल में कोई डॉक्टर तैनात नहीं मिला, जबकि कुसुम्ही खुर्द निवासी निर्मला देवी की पथरी की सर्जरी, बेयपुर देवकली निवासी नीतू की सिजेरियन डिलीवरी और चोचकपुर सोनहरिया निवासी प्रियंका का सिजेरियन प्रसव किया गया था। एसीएमओ ने बताया कि देवकली सीएचसी अधीक्षक को दोनों अस्पतालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराने के लिए कहा गया है।
Trending Videos