सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elderly woman run over and killed by truck while on her way to get medicine.

Ghazipur News: दवा लेने जा रही वृद्धा की ट्रक से कुचलकर मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman run over and killed by truck while on her way to get medicine.
भदौरा बस स्टैंड पर मृतका तेतरी देेवी के रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के पास बुधवार की शाम ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार तेतरी देवी (75) की कुचलकर मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गए। वह पति के साथ उपचार के लिए साइकिल भदौरा बाजार में आ रही थीं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि भदौरा गांव निवासी जगदंबा राजभर पत्नी तेतरी देवी को साइकिल से दवा कराने लेकर भदौरा बाजार जा रहे थे। साइकिल सवार दंपती अभी भदौरा बस स्टैंड के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तेतरी देवी सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पहिये के नीचे आकर मौत हो गई। वहीं उनके पति जगदंबा राजभर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद चालक घटना स्थल पर ट्रक छोड़कर भाग गया। गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को चिह्नित किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर हादसों से लोगों में नाराजगी
सेवराई। पिछले कुछ महीनों के दौरान भदौरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-124 सी ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से ट्रक चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से वे तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। आबादी वाले क्षेत्र से गुजरने के बावजूद वाहनों की गति नियंत्रित नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से आबादी वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, स्पीड ब्रेकर और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed