{"_id":"6a0e0ec78b1a56048b0033b6","slug":"electricity-corporation-employees-stage-protest-alleging-harassment-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-152816-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: उत्पीड़न का आरोप लगा बिजली निगम के कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: उत्पीड़न का आरोप लगा बिजली निगम के कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत कर्मचारियों पर हो रही कार्रवाईयों के विरोध में बुधवार को लालदरवाजा स्थित सर्किल कार्यालय परिसर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान निजीकरण, दंडात्मक नीतियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में सभा आयोजित कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए इंजीनियर मिथिलेश सिंह और पीके तिवारी ने कहा कि विद्युत प्रबंधन की नीतियों और नाकामी के कारण बिजली व्यवस्था चरमराने की स्थिति में पहुंच गई है। इसके बावजूद प्रबंधन कर्मचारियों का सहयोग लेने के बजाय टकराव और उत्पीड़न का रास्ता अपना रहा है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि डाउनसाइजिंग के नाम पर 20 से 25 वर्षों से कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। वहीं वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर नियमित कर्मचारियों के पद समाप्त किए जा रहे हैं, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है और उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रदर्शन में चारों डिवीजनों के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, संविदा कर्मी और बड़ी संख्या में विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos