सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur News Two Brothers Drown in Canal Elder Brother Loses Life While Trying Save Sibling

Ghazipur News: नहर में डूबे दो सगे भाई, छोटे को बचाने में बड़े ने भी गंवाई जान; बेटों की लाश देख पिता बदहवास

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: जिले के कनुवान गांव में नहर में डूबने से दो सगे भाइयों किशन और शिवराज की मौत हो गई। छोटे भाई को बचाने के लिए बड़े भाई ने नहर में छलांग लगाई, लेकिन तेज बहाव में दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Ghazipur News Two Brothers Drown in Canal Elder Brother Loses Life While Trying Save Sibling
बच्चों की लाश के साथ अस्पताल में माैजदू पिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुवान गांव में बृहस्पतिवार की  सुबह दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की नहर में डूबने से मौत हो गई। छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते दोनों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार कनुवान गांव निवासी जगत राम उर्फ जग्गू कनौजिया के पुत्र किशन कनौजिया (14) और शिवराज कनौजिया (13) अपने छोटे भाई अनंत राज के साथ गुरैनी-बलोरी नहर पर नहाने गए थे। नहाते समय शिवराज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख बड़ा भाई किशन उसे बचाने के लिए तुरंत नहर में कूद पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी का बहाव तेज होने के कारण किशन भी संतुलन नहीं बना सका और दोनों भाई गहरे पानी में समा गए। वहीं किनारे पर मौजूद छोटे भाई अनंत राज ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना पर शादियाबाद कोतवाल धर्मेंद्र पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल धर्मेंद्र पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहाते समय डूबने का प्रतीत हो रहा है। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद मृतकों की मां रीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जगत राम, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, बेटे की मौत से बदहवास हो गए। गांव में एक साथ दो मासूम भाइयों की मौत से शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed