{"_id":"6a0ed4003eede2ea940f0738","slug":"video-congress-members-pay-tribute-on-rajiv-gandhi-death-anniversary-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, VIDEO
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा था। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीव विश्वकर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक सोच और नई तकनीक के माध्यम से देश को नई दिशा दी। आज डिजिटल भारत की जो परिकल्पना दिखाई देती है, उसकी मजबूत नींव उन्होंने ही रखी थी।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने युवाओं, किसानों और गरीबों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मार्कडेंय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी का व्यक्तित्व सरल और प्रगतिशील सोच का प्रतीक था। विज्ञान, संचार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
कार्यक्रम में जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, शबाना बेगम, देवेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर आर्य, बृजेश कुमार गौतम, महेंद्र कुशवाहा, अरविंद कुमार मौर्य, कामता सिंह, मुस्ताक अली, अखिलेश कुमार यादव, साहिल अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।