सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Refraining from judicial work, they staged a march and held a demonstration

Ghazipur News: न्यायिक कार्य से विरत रहकर निकाला मार्च, किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Refraining from judicial work, they staged a march and held a demonstration
कासिमाबाद तहसील में एसडीएम लोकेश कुमार को पत्रक सौंपते अधिवक्ता। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
कासिमाबाद। तहसील बार एसोसिएशन कासिमाबाद के अधिवक्ताओं ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तीन दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लेते हुए चौक तक मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
Trending Videos

बार भवन में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। बैठक के बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए चौक तक मार्च निकालते हुए पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से तीन दिन तक विरत रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। प्रदर्शन में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी, दानिश सिद्दीकी, राजकुमार राव, कौशल मिश्रा, अर्चिता गौतम, अनूप कुमार सिंह, गौरव स्वामी तथा सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed