फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Even the final journey was not easy; the funeral procession had to pass through waterlogged areas.

Ghazipur News: अंतिम सफर भी आसान नहीं, जलभराव से होकर निकला जनाजा

Tue, 14 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Even the final journey was not easy; the funeral procession had to pass through waterlogged areas.
बारा में सड़क पर जमे गंदे पानी के बीच से जनाजा लेकर जाते लोग। स्रोत- वीडियो ग्रैब - फोटो : 1
गाजीपुर। भदौरा ब्लॉक के बारा गांव में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग जनाजे को कंधे पर उठाकर पानी से भरे रास्ते के बीच से कब्रिस्तान की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रेवतीपुर-बारा मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क कई जगह तालाब जैसी स्थिति में तब्दील हो गई है। ऐसे में ग्रामीणों को मजबूरी में घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर जनाजा ले जाना पड़ा। वीडियो में लोग फिसलन भरे रास्ते पर सावधानी से जनाजा लेकर गुजरते नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासी डॉ. इरफान खान, इंकलाब खान मोनू, शाकिर खान, सोनू यादव, जेपी यादव और शाहिद खान पहलवान का कहना है कि बरसात के मौसम में यह समस्या हर वर्ष उत्पन्न होती है। प्रशासन से मांग की है कि रेवतीपुर-बारा मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए और कब्रिस्तान तक सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए। भदौरा के खंड विकास अधिकारी केके सिंह का कहना जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed