{"_id":"6a55393a4da1c0bf050a88a7","slug":"the-ministers-plants-did-not-receive-tree-guards-were-not-watered-in-some-areas-and-were-grazed-by-animals-in-others-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-155905-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मंत्री के लगाए पौधों को नहीं मिले ट्री गार्ड, कहीं पानी नहीं दिया, कहीं पशुओं ने चरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मंत्री के लगाए पौधों को नहीं मिले ट्री गार्ड, कहीं पानी नहीं दिया, कहीं पशुओं ने चरा
विज्ञापन
बिरनो विकासखंड के शेखपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा रोपित किए गए पौधे म
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जनपद में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 47 लाख 68 हजार 730 पौधों को लगाकर हरियाली लाने का दावा किया गया। लेकिन, अगले दिन ही यह दावा हवा में उड़ता हुआ नजर आया। पौधरोपण के दौरान फोटो खींचवाया गया। पर्यावरण संरक्षण पर भाषण दिया गया, लेकिन जिम्मेदार पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना भूल गए। बिरनो विकासखंड के शेखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पौधरोपण किया था। कार्यक्रम स्थल पर 200 पौधे लगाए गए थे। सोमवार को पड़ताल की गई तो पता चला कि पौधों की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। यहां तक कि सिंचाई करना भी मुनासिब नहीं समझा गया।
बिरनो विकासखंड के शेखपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के अलावा वाराणसी मंडलायुक्त एस राजलिंगम, डीएम अनुपम शुक्ला, सीडीओ आलोक प्रसाद व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। लगभग हर किसी ने पर्यावरण संरक्षण की बात कही। लेकिन, मवेशियों से पौधों को बचाने के लिए ट्री व ब्रिक गार्ड तक नहीं लगाया गया। केवल कैबिनेट मंत्री के हाथों रोपित पौधा ही नहीं बल्कि जनपद में रोपे गए हर पौधे बगैर ट्री गार्ड के मिले। पौधों की जड़ों की सूखी मिट्टी इस बात की गवाही दे रही थी कि सिंचाई भी नहीं की गई। पौधरोपण के बाद पौधों को उनकी किस्मत के भरोसे छोड़ दिया गया है। जिले में वन विभाग समेत 27 विभागों ने पौधरोपण किया है।
--
विभागवार किए गए पौधरोपण का ब्योरा
विभाग रोपित किए पौधों की संख्या
वन विभाग 1929000
ग्राम्य विकास 1713871
पंचायती राज 0
कृषि विभाग 465000
उद्यान 213000
पर्यावरण 161950
नगर विकास 29600
रेशम 23000
उच्च शिक्षा 20500
लोक निर्माण 11850
स्वास्थ्य 14940
उद्योग 21700
सहकारिता 9300
पशुपालन 14000
रक्षा 6000
प्राविधिक शिक्षा 5000
ऊर्जा 9300
माध्यमिक शिक्षा 15900
बेसिक शिक्षा 18000
श्रम 4500
सिंचाई 19700
गृह 10000
पिछड़ा वर्ग कल्याण 1200
ओरियंटल इंस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड 51419
जनपद में बारिश का पता नहीं और हो गया पौधरोपण
जनपद में अभी बारिश लापता है। बरसात का मौसम होने के बाद भी लगातार बारिश नहीं हो रही है। इसके बावजूद पौधरोपण कर दिया गया। चिलचिलाती धूप में बगैर सिंचाई के पौधे कैसे जीवित रहेंगे, इसके बारे में नहीं सोचा गया। अगर एक-दो दिनों में मानसून की एंट्री हो जाती है तो पौधों के जीवित रहने की संभावना बढ़ जाएगी, नहीं तो फिर उनकी किस्मत।
विज्ञापन
एसडीएम ने जिस पौधे को लगाया, वह मुरझा गया
केस-एक
सैदपुर तहसील क्षेत्र के शादी भादी में 150 पौधों का रोपण किया गया था। सैदपुर एसडीएम ज्योति चौरसिया ने जिस पौधे का रोपण किया था, वह 24 घंटे में मुरझा गया। मुरझाने के कारण पौधा आधा झुका हुआ नजर आया। कुछ ऐसा ही हाल अन्य पौधों का भी नजर आया।
पौधों की पत्तियों को चट कर गईं बकरियां
केस-दो
बाराचवर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बदरपुर चांद में 45 पौधों को रोपा गया था। ट्री व ब्रिक गार्ड न होने के कारण पौधरोपण कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद ही बकरियों ने पौधों की पत्तियों को चट कर दिया। इसके कारण 11 पौधों की टहनियां व पत्तियां गायब हो चुकी हैं।
चार स्थानों पर 61 पौधों की पत्तियां व टहनियां गायब
केस तीन
पौधरोपण अभियान के 24 घंटे बाद ही जनपद के चार स्थानों से 61 पौधों की पत्तियां व टहनियां गायब नजर आईं। गोविंदपुर कीरत में 10, प्राथमिक विद्यालय बदरपुर चांद 11, दिलदारनगर 25, खास बरेसर में 15 पौधों की पत्तियां व टहनियां नदारद नजर आईं। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी इनको खा गए। दिलदारनगर में पांच स्थानों पर गड्ढे व घेरे में चूने का छिड़काव दिखा, लेकिन पौधे नहीं दिखे।
प्रत्येक वर्ष लाखों पौधों का रोपण जिले में किया जाता है, लेकिन वृक्ष बहुत कम ही पौधे बन पाते हैं। इसका कारण इनका देखरेख नहीं होना है। - वीरेंद्र प्रजापति, मोलनापुर
पौधरोपण अभियान केवल कागज पर चलता है। अगर धरातल पर ईमानदारी से पौधों का रोपण करके उनका संरक्षण किया जाए, तो धरा पर हरियाली आ जाएगी।- इफ्तेखार खां, दिलदारनगर
जितना प्रचार पौधरोपण अभियान का किया गया, अगर उतना प्रयास उनकी देखरेख को किया जाता, तो हरियाली के क्षेत्र में जिले की स्थिति बदल जाती। - बृजेश कन्नौजिया, स्थानीय
पौधों को लगाने के साथ ट्री गार्ड देने की व्यवस्था नहीं है। वन विभाग की ओर से रोपित किए गए पौधों की सिंचाई की जा रही है। एक भी पौधा नष्ट होने की सूचना नहीं मिली है। अन्य पौधों का रोपण जिन विभागों की ओर से किया गया है, देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है।-अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ

बिरनो विकासखंड के शेखपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा रोपित किए गए पौधे म- फोटो : 1