फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Female caretakers staged a protest for the payment of honorarium.

Ghazipur News: मानदेय के भुगतान के लिए महिला केयरटेकरों ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Aug 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Female caretakers staged a protest for the payment of honorarium.
सरजू पांडेय पार्क में लंबित मानदेय को लेकर प्रदर्शन करतीं सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन क
गाजीपुर। शहर के सरजू पांडेय पार्क में शनिवार को सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन के बैनर तले जिले की सामुदायिक शौचालय के महिला केयरटेकरों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने लंबित मानदेय शीघ्र भुगतान, केयरटेकरों को न हटाने और शौचालयों की जर्जर स्थिति को सुधारने की मांग की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक करंडा के नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को सौंपा।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन के प्रदेश सूचना प्रसारण मंत्री आकाश सागर ने पत्रक सौंपकर कहा कि, केयरटेकर जिले की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। इसके बाद भी जनपद के ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के कार्यरत महिला केयरटेकर अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी इनमें से कई केयरटेकरों का लंबे समय से मानदेय लंबित पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। सभी केयरटेकरों का लंबित मानदेय शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी केयरटेकर को हटाने के पहले उसे उचित कारण और पर्याप्त जांच की जाए। इस मौके पर सरिता देवी, अनीता देवी, सुमन, राजकुमारी वर्मा, माला देवी आदि केयरटेकर मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed