{"_id":"69b58949839573773401f4bb","slug":"gas-cylinder-shortage-impact-reached-kitchens-of-council-schools-in-ghazipur-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: परिषदीय विद्यालयों की रसोई तक पहुंचा गैस सिलिंडर की किल्लत का असर, चूल्हे पर बन रहा मिड-डे-मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परिषदीय विद्यालयों की रसोई तक पहुंचा गैस सिलिंडर की किल्लत का असर, चूल्हे पर बन रहा मिड-डे-मील
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Ghazipur News: रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत का असर सरकारी स्कूलों पर भी पड़ा है। यही वजह है कि स्कूलों में चूल्हे जलाकर किसी तरह भोजन तैयार कराया जा रहा है।
चूल्हे पर बन रहा भोजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत का असर अब जिले के परिषदीय विद्यालयों की रसोई तक पहुंचने लगा है। ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों में एलपीजी खत्म होने से रसोइयों ने चूल्हा फूंकना शुरू कर दिया है। लकड़ी के चूल्हे जलाकर किसी तरह भोजन तैयार कराया जा रहा है। वहीं कई स्कूलों में कुछ दिन की ही गैस शेष है। प्रधानाध्यापक गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए एजेंसियों को फोन कर रहे हैं, लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा है। ऐसे में एमडीएम व्यवस्था पर संकट मंडराने लगा है।
Trending Videos
पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। एलपीजी गैस की किल्लत का असर अब मिड-डे-मील योजना पर भी दिखाई देने लगा है। कई विद्यालयों में रसोई गैस सिलेंडर की कमी के कारण भोजन लकड़ी के चूल्हे पर पकाया जा रहा है। जिले में कुल 2266 परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्कूलों में रसोई गैस खत्म होने और नई बुकिंग न मिलने से रसोइयों को मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर बच्चों के लिए खाना पकाना पड़ रहा है। यहां छात्रों के लिए दोपहर का भोजन पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी की आग से पकाया जा रहा है। रसोइयों का कहना है कि सूखी लकड़ियां न मिलने से चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो रहा है। चूल्हे पर भोजन बनने से बच्चों को खाना मिलने में भी देरी हो रही है।
गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका पहले ही हो गई थी, इसलिए कई स्कूलों में एहतियात के तौर पर जलावन लकड़ी की व्यवस्था कर ली गई थी। कुछ प्रधानाध्यापकों का कहना है कि कुछ दिन की गैस शेष है। सिलिंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं।
अधिकारी बोले
अभी किसी विद्यालय से गैस सिलिंडर खत्म होने की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही उनको सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वह समय से गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग करा लें। -उपासना रानी वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी