सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies in collision between trailer and bike in Ghazipur

यूपी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, जेसीबी की मदद से तीन घंटे बाद निकाला गया शव

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 16 Mar 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur Road Accident: गाजीपुर जिले में तेज रफ्तार के कहर ने एक व्यक्ति की जान ले ली। ट्रेलर ने बाइक सवार कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर के नीचे फंसे शव को तीन घंटे बाद निकाला जा सका। 

Youth dies in collision between trailer and bike in Ghazipur
गाजीपुर में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के वायरलेस मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद शव व बाइक ट्रेलर में फंस गया और चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया, जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हुई। 

Trending Videos


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से बाइक और शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रेलर के नीचे बुरी तरह फंस गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों को सूचना देकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed