सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trailer crashes house woman killed driver hostage road blocked police struggle to pacify crowd

UP: घर में घुसा ट्रेलर...महिला की मौत, चालक को बनाया बंधक, पांच घंटे मार्ग जाम; समझाने में पुलिस के छूटे पसीने

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Mar 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सुबह-सुबह हुए हादसे के दाैरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को बंधक बनाया और सड़क पर धरना करने लगे। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

Trailer crashes house woman killed driver hostage road blocked police struggle to pacify crowd
इंदु देवी की फाइल फोटो और धरना देते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident: गाजीपुर के गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा गांव के हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित और तेज रफ्तार एक ट्रेलर घर में घुसा। हादसे में पशुओं को चारा देने जा रही इंदू देवी (25) की कुचलकर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाने के साथ भोर चार बजे एनएच 124 सी को जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गई। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने किसी तरह लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मांगों को लेकर ग्रामीण डटे रहे।

Trending Videos


इंदु देवी प्रतिदिन की तरह सुबह पशुओं के लिए चारा लेकर जा रही थीं। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर घर में जा घुसा, जिससे इंदु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दरवाजे के पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है, चालक को ग्रामीणों ने ट्रेलर में ही बंधक बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की जानकारी होने पर सीओ जमानियां अनिल कुमार और तहसीलदार सुनील कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक काफी समझाने के बावजूद जाम समाप्त नहीं हुआ। आक्रोशित लोगों ने बताया कि आए दिन ट्रेलर चालक तेज गति से चलते हुए लोगों को कुचल रहे हैं और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही घर जा रहे एक युवक को ट्रेलर ने कुचल दिया था, जिससे वह अभी भी वाराणसी की एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। लगातार मांग के बावजूद भी प्रशासन के द्वारा यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाया जा रहा है, जिससे घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। जमानिया सीओ अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed