UP: लॉ के छात्र की पट्टीदारों ने पीट- पीटकर की हत्या, आशनाई में वारदात की चर्चा; आरोपी ने फोन पर दी थी धमकी
Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले में लॉ के छात्र की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी विष्णु मिश्रा समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस आशनाई से भी जोड़कर इस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
जौनपुर जिले के चंदवक थाना अंतर्गत गोबरा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश में एक लॉ (विधि) छात्र की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पट्टीदारों ने उसे धोखे से बुलाकर उस पर वजनी वस्तु से हमला कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सच्चिदानंद मिश्र के रूप में हुई है। देर रात एक बजे पुलिस ने आरोपी विष्णु मिश्रा समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पत्नी से सच्चिदानंद बात करता था। आशनाई से भी जोड़कर मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों का दावा है कि गत 12 मार्च को दोपहर करीब 2:07 बजे जब सच्चिदानंद रतनूपुर बाजार जा रहे थे, तब आरोपी ने उन्हें फोन कर गालियां और जान से मारने की धमकी दी थी।
इस धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग भी सच्चिदानंद के पास मौजूद थी। रविवार की रात आरोपी पक्ष ने सच्चिदानंद की पिटाई कर दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी बोले
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। देर रात एक बजे आरोपी विष्णु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। -कुंवर अनुपम सिंह, एसपी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.