{"_id":"69b70017763773363a0bcc77","slug":"308-patients-were-treated-at-the-jan-arogya-mela-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-151361-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में 308 मरीजों का किया गया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में 308 मरीजों का किया गया उपचार
तेजीबाज़ार, जन आरोग्य मेले में मरीज का चेकअप करते चिकित्साधिकारी डॉ. श्री निवास निगम। स्रोत-संव
Link Copied
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण इलाके के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 308 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गई। मेले में उपचार के लिए जुकाम, बुखार, खांसी के अधिक मरीज आए। मछलीशहर: जमालपुर पीएचसी पर 19 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गईं। डॉक्टर आरके यादव ने 9 पुरुष, 7 महिलाओं और 3 बच्चों का इलाज किया। डाक्टर ने बताया कि गैस्ट्रो, डायबिटीज, चर्मरोग, हाईपरटेंशन, श्वास और बुखार के रोगियों के अलावा गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए पहुंची। मेले में फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी उपस्थित रही। चंदवक : क्षेत्र के हिसामपुर, बजरंग नगर और हीरापुर-मचहटी केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 152 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें 127 लोगों के विभिन्न रोगों की जांच की गई। इस दौरान हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, सर्दी-खांसी, बुखार और अन्य सामान्य बीमारियों के लोग पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले में मरीजों का इलाज किया गया। सिंगरामऊ : पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में हुआ। मेले में कुल 109 मरीजों का इलाज किया गया। महिला चिकित्सक श्रुति पांडेय ने मरीजों इलाज किया। पीएचसी जमऊ पट्टी में 11 मरीजों का इलाज किया गया। जुकाम, बुखार, खांसी शुगर के मरीजों की संख्या अधिक रही। तेजीबाजार : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास निगम की देखरेख में मेले में 28 मरीज का उपचार किया गया। इसमें वायरल फ़ीवर, सूगर, खांसी, सांस के अधिक मरीज आए। वायरल फीवर और खांसी से संबंधित मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।