सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Semester results of 11 subjects declared

Jaunpur News: 11 विषयों के सेमेस्टर परिणाम घोषित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Semester results of 11 subjects declared
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर (कैरी फॉरवर्ड सहित) के 11 विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के अनुसार, दर्शनशास्त्र, उर्दू, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, सैन्य विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, एमकॉम और वनस्पति विज्ञान के परिणाम पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। मूल्यांकन कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और अगले सप्ताह तक लगभग 90 प्रतिशत विषयों के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। प्रायोगिक अंकों की देरी बनी बाधा : परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीएड और एमएड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी अंतिम चरण में है। हालांकि, कई महाविद्यालयों द्वारा प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा के अंक समय से उपलब्ध न कराए जाने के कारण कुछ परिणामों में देरी हो रही है। विश्वविद्यालय ने ऐसे कॉलेजों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द आंतरिक परीक्षा के अंक भेजने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की योजना है कि पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के सभी लंबित परिणाम शीघ्र जारी किए जाएं ताकि छात्र अगले सत्र की तैयारी समय पर कर सकें। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed