{"_id":"69b6f7b9fe97f8f92b056213","slug":"sir-issue-a-challan-but-we-wont-improve-the-district-ranks-11th-in-the-state-for-blatant-traffic-rule-violators-jaunpur-news-c-193-svns1023-151333-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: साहब! चालान काट दो पर हम नहीं सुधरेंगे, जौनपुर में बेखौफ ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले प्रदेश में 11वें नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साहब! चालान काट दो पर हम नहीं सुधरेंगे, जौनपुर में बेखौफ ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले प्रदेश में 11वें नंबर पर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur News: प्रदेश के उन जिलों में जौनपुर 11वें स्थान पर है, जहां जनवरी में पिछले साल की जनवरी के मुकाबले सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं हैं। जिले में बिना हेलमेट बाइक चलाना और एक बाइक पर तीन लोगों का सवार होना आम बात हो गई है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
हम तो जौनपुरिया हैं, नहीं मानेंगे! भले ही चालान हो जाए, जुगाड़ लगाएंगे और बात नहीं बनी तो जुर्माना भर देंगे, पर चलेंगे अपनी मर्जी से...। जिले की सड़कों पर आजकल यही रवैया देखने को मिल रहा है। प्रदेश के उन जिलों में जौनपुर 11वें स्थान पर है, जहां जनवरी में पिछले साल की जनवरी के मुकाबले सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं हैं।
पुलिस की सख्ती और चेकिंग अभियान के बावजूद वाहन चालकों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं को 50 फीसदी तक कम करना है लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। बिना हेलमेट बाइक चलाना और एक बाइक पर तीन लोगों का सवार होना (ट्रिपलिंग) आम बात हो गई है।
शासन के आदेश पर जिले में रोजाना विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है लेकिन भारी-भरकम जुर्माने का खौफ भी लोगों को नियम मानने पर मजबूर नहीं कर पा रहा है। 1 से 13 मार्च के बीच औसतन 1200 लोगों ने प्रतिदिन यातायात नियम तोड़े हैं।
पुलिस विभाग के चौंकाने वाले आंकड़े बताते हैं कि मार्च के शुरुआती नौ दिनों में ही 11,342 वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया। बावजूद इसके, सड़कों पर रफ्तार और लापरवाही का खेल बदस्तूर जारी है। पुलिस और परिवहन विभाग अब इस स्थिति से निपटने के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार कर रहे हैं, ताकि बढ़ती दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
Trending Videos