सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old woman dies under suspicious circumstances

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies under suspicious circumstances
विज्ञापन
पवारा। पवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की बेटी ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौहानी निवासी शांति देवी (70) पत्नी रामखेलावन अपने इकलौते बेटे से अलग पैतृक घर के सामने ही अलग कमरा बनाकर रहती थीं। गत शनिवार की रात वह भोजन कर घर में सोने चली गई। सुबह काफी समय होने के बाद भी बाहर नहीं निकलीं तो बेटे पृथ्वीपाल ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर देखा कि महिला की संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा था। मृतका के पास एक बेटा व एक बेटी है। बेटी सत्यभामा को शनिवार को ही बामी गांव निवासी एक युवक के साथ उन्होंने दूसरी शादी कर विदा किया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लंबे समय से अपनी पुत्री के साथ जीवन व्यतीत कर रही महिला बेटी की विदाई से बहुत दुखी थी और बार-बार कह रही थीं कि शायद आज की रात उसकी अंतिम रात हो। महिला की बात सही साबित हुई, दूसरे दिन सुबह वह मृत पाई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के एक कान से हल्का खून भी निकला हुआ था। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि महिला शांति देवी हार्ट व ब्लडप्रेशर की मरीज थीं। उसकी पुत्री ने संपत्ति के लालच में मां की हत्या की आंशका जताई है। हालांकि बेटी ने किसी को नामजद नहीं किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed