सब्सक्राइब करें

यूपी में दिल दहलाने वाली घटना: दो मंजिला मकान में आठ घंटे से धधक रही आग, मां- बेटे की मौत; छत से कूदा पति घायल

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 16 Mar 2026 10:53 AM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में दो मंजिला मकान में अचानक  आग लग गई। आग की लपटों को देख लोग सहम उठे। इस दौरान मां-बेटे की झुलसने से मौत हो गई। जबकि आग से बचने के लिए छत से कूदा पति घायल हो गया। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान व प्रथम तल पर परिवार रहता था।  

विज्ञापन
Fire breaks out in two-story house mother and son died from burns husband injured in ballia
दो मंजिला मकान में लगी आग को बुझाते जवान - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के गड़वार थाना के चिलकहर चट्टी के डुमरी मार्ग स्थित दो मंजिला मकान में आग लगने से मां रिंकी चौरसिया (25)  व पांच वर्षीय पुत्र धीरज कुमार की झुलसने मौत हो गई। पति नीरज ने छत से कूद कर जान बचाई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आग की लपटों को देखकर लोग पास जाने से भी डरते रहे। आग भोर में लगी, लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।   

Trending Videos
Fire breaks out in two-story house mother and son died from burns husband injured in ballia
दो मंजिला मकान में लगी आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
चिलकहर चट्टी के डुमरी मार्ग पर नीरज चौरसिया की किराना की होलसेल की दुकान है। वह प्रथम तल पर पत्नी रिंकी व बेटा धीरज के साथ रहते थे। रविवार की रात 2 बजे के बाद अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। आग फैलते देख नीरज ने प्रथम तल पर पहुंचकर पत्नी व बेटे को जगाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन मकान की सीढ़ी का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण सभी लोग फंस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire breaks out in two-story house mother and son died from burns husband injured in ballia
दो मंजिला मकान में लगी आग की घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
नीरज ने छत से कूदकर बचाई जान
नीरज ने छत से कूदकर जान बचाई, इसमें उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। नीरज की चीख- पुकार सुनकर और धुआं-धुआं निकलता देख आसपास के लोग बचाने पहुंचे तब तक रिंकी चौरसिया व बेटा धीरज गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने पत्नी रिंकी व बेटे धीरज को मृत घोषित कर दिया। नीरज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उधर, नीरज के पिता झूलन चौरसिया जो घर में थे, लेकिन उनका पता नहीं चल रहा है।

इसे भी पढ़ें; UP: रजिस्ट्री दफ्तर पहुंची आयकर विभाग की टीम, ले गई 35 दस्तावेज; दो अधिकारियों की टीम ने की जांच
Fire breaks out in two-story house mother and son died from burns husband injured in ballia
दो मंजिला मकान में लगी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले था बच्चे का मुंडन संस्कार
स्थानीय लोगों ने बताया कि धीरज का दो दिन पूर्व मुंडन संस्कार था। इस मार्मिक घटना के बाद हर कोई मर्माहत है। आग लगने की सूचना पर तड़के पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में लगे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक पूरी तरीके से आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। दुकान के जले हुए सामानों में धुआं निकल रहा था। वहीं पुलिस किसी को मौके पर जाने नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
Fire breaks out in two-story house mother and son died from burns husband injured in ballia
दो मंजिला मकान में लगी आग की घटना के बाद तोड़ी जा रही दीवार - फोटो : अमर उजाला
दीवार तोड़कर आग पर काबू पाने की तैयारी
चिलकहर पुलिस अधीक्षक के अनुसार हो सकता है कि उसके ससुर ताला बंद करके कहीं चले गए हों। अभी इसकी जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग को पूरी तरीके से बुझाने के लिए मकान के पिछले हिस्से की दीवार को तोड़कर अंदर घुसने की तैयारी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed