सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jacqueline Fernandez Immerses Her Mother Ashes in Varanasi

Jacqueline Fernandez: काशी पहुंचीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, मां की अस्थियों का गंगा में किया विसर्जन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 16 Mar 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने वाराणसी पहुंचकर अपनी मां के अस्थियों का विसर्जन किया। उन्होंने नाव पर सवार होकर गंगा के बीच धारा में अस्थियों को विसर्जित किया। 

Jacqueline Fernandez Immerses Her Mother Ashes in Varanasi
वाराणसी में जैकलिन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज सोमवार को काशी पहुंचीं। उन्होंने पवित्र गंगा में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जित किया। अभिनेत्री ताज होटल में ठहरीं और वहीं से सीधे गंगा घाट पहुंचीं। जैकलिन ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था और उन्होंने आम श्रद्धालु की तरह पूजा-अर्चना की।

Trending Videos


नाव से गंगा के बीच धारा में पहुंचकर उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के आचार्य विकास पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्थि विसर्जन के बाद अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने  सनातन धर्म और भारतीय परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह ज्यादा देर वाराणसी में नहीं रुकीं और वापस लौट गईं। 

Jacqueline Fernandez Immerses Her Mother Ashes in Varanasi
काशी में विख्यात गायक कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला
विख्यात गायक कैलाश खेर सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के मंगल आरती में शामिल हुए। दर्शन- पूजन के बाद बाबा काल भैरव मंदिर में पहुंचे। यहां बाबा के दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed