सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur wins by 58 runs

Ghazipur News: अतीत के अर्धशतक और आकर्ष की घातक गेंदबाजी से गाजीपुर 58 रन से विजयी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur wins by 58 runs
पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान पर इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रॉयल मैच में विकेटों के बीच दौड़ लगाते गाजीपुर क
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में अंडर-16 के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का पांचवां और अंतिम मैच गाजीपुर और देवरिया के बीच शनिवार को खेला गया। इसमें गाजीपुर की टीम ने कप्तान अतीत यादव के शानदार अर्धशतक एवं आकर्ष श्रीवास्तव की घातक गेंदबाजी की बदौलत 58 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर 199 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान अतीत यादव ने 71 एवं पियूष कुशवाहा ने 32 रन बनाए। देवरिया की तरफ से मानस चौहान ने 5 विकेट लिया।
Trending Videos

जवाब में मैदान पर उतरी देवरिया की टीम 33वें ओवर की पहली गेंद पर 141 रन बनाकर आउट हो गई। देवरिया की ओर से कप्तान चंद्रशेखर साहनी ने 54 तथा मोहित कुमार पांडेय ने 39 रनों का योगदान दिया। गाजीपुर की तरफ से आकर्ष श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 6 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शृंखला के समाप्त होने के बाद गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की तरफ से यूपीसीए से आए सभी अधिकारियों का सम्मान किया गया। पूरे मैच के दौरान चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह, अंपायर अनुराग राठौर, सतीश पांडेय एवं स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित रहे।
अंतिम दिन पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का यूपीसीए की यूपी टी-20 के सीओ-चेयरमैन संजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह तथा बीसीसीआई के स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने यूपीसीए की कैप पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed