सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Handed over leaflet to MLC for service road

Ghazipur News: सर्विस रोड के लिए एमएलसी को सौंपा पत्रक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Handed over leaflet to MLC for service road
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल को पत्रक सौंपता प्रतिनिधिमंडल। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के मानपुर बाबुरायपुर टिकरी क्षेत्र के व्यापारियों ने रविवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह चंचल से मुुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पत्रक सौंपकर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 3+700 के पास आवागमन के लिए सर्विस रोड बनाए जाने की मांग की।
Trending Videos

प्रतिनिधिमंडल में शामिल विवेकानंद पांडेय ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 3+700 के आसपास 12 से अधिक राइस मिल, ईंट भट्ठे तथा अन्य बड़े औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। यहां एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने और उतरने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे व्यापारियों को परेशानी होती है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने व्यापारियों का समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मार्कंडेय प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश यादव, अजीत पांडेय, शारदा देवी, जीउत राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed