सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In three years, 86,207 people forgot to wear helmets, only 30% paid the fine.

Ghazipur News: तीन साल में 86207 लोग हेलमेट लगाना भूले, 30% ने ही चालान भरा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
In three years, 86,207 people forgot to wear helmets, only 30% paid the fine.
विज्ञापन
जनपद में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के आंकड़े में कमी नहीं आ रही है। तीन वर्षों में सबसे ज्यादा यातायात नियमों का उल्लंघन बाइक चलाने वालों ने ही किया है। तीन साल में 86207 लोग हेलमेट लगाना ही भूल गए।
Trending Videos

अब तक 30 फीसदी लोगों ने चालान राशि जमा की है। इसके अलावा बिना लाइसेंस 17889 व तीन सवारी में 13550 वाहनों का चालान किया गया है। जिले में सड़कों की दशा सुधरी है लेकिन बाइक चालकों की आदत नहीं। इसलिए यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले भी बढ़ गए। जागरूकता अभियान के दाैरान समझाने के बाद भी लोग बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात विभाग के मुताबिक तीन साल में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर लगभग 8.62 करोड़ का चालान का किया गया है। इसमें 30 फीसदी ( 2.5862 करोड़ से ज्यादा ) चालान राशि जमा हुई है। वर्ष 2024 में 44,757 बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान किया गया। इतना ही नहीं, 44,75,7000 रुपये शमन शुल्क भी वसूला गया। वर्ष 2025 में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 35277 चालान काटे गए।
2026 में जनवरी से मार्च तक 6173 लोगों ने बिना हेलमेट के बाइक चलाई। यातायात नियम तोड़ने पर 31 बिंदुओं पर कार्रवाई होती है। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों की संख्या तीन वर्षों में 17889 रही।
इसमें वर्ष 2025 में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा 8654 रहा, जबकि वर्ष 2024 में 7094 और वर्ष 2026 में जनवरी से मार्च तक 2141 रहा। इसके अलावा बाइक पर तीन सवारी चलने वालों में वर्ष 2024 में 6966, वर्ष 2025 में 5620 और वर्ष 2026 में मार्च तक 964 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed