सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two bighas of wheat crop burnt

Ghazipur News: दो बीघा गेहूं की फसल जली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two bighas of wheat crop burnt
तमलपुरा गांव में जली गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के तमलपुरा गांव में रविवार को विद्युत तार से निकली चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने मिट्टी व पानी फेंककर और लाठी- डंडे से पीटकर आग पर काबू पाया। गांव निवासी किसान रामाश्रय राय ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों से निकली चिंगारी से पककर तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर तहसील के उच्चाधिकारियों को साैंप दी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed