सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth attacked with knife, FIR registered

Ghazipur News: युवक पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with knife, FIR registered
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पड़री गांव में रंजिश में युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय के अनुसार, पड़री गांव निवासी कृष्णा चौहान शुक्रवार को राजकोट से घर लौटे थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह अपने चचेरे भाई विजेंद्र चौहान के साथ शौच के लिए नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही बलवंत चौहान और उसके भाई वलेन्द्र चौहान ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। बलवंत ने कृष्णा के सिर पर चाकू से वार कर दिया। विजेंद्र चौहान पर भी हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed