{"_id":"6a6fa225c5a815d63106ad60","slug":"instead-of-meeting-politicians-secretly-the-sp-leader-should-join-the-bjp-ghazipur-news-c-191-1-gyn1003-146681-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चोरी-चोरी नेताओं से मिलने के बजाय भाजपा की सदस्या ले ले सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चोरी-चोरी नेताओं से मिलने के बजाय भाजपा की सदस्या ले ले सपा नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर की फेसबुक पोस्ट ने रविवार को राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। भाजपा विधायक ने पोस्ट में औराई विधानसभा से सपा की प्रत्याशी रही अंजनी सरोज व सपा की पूर्व विधायक मधुबाला पासी पर पार्टी के नेताओं से चोरी-चोरी मिलने की बात लिखी। वहीं पोस्ट में उन्होंने दोनों सपा नेताओं को भाजपा की सदस्यता लेने की सलाह दी है।
विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। कुछ दिन पहले ही प्रदर्शन के दौरान एक भाजपा नेता पर हमले के बाद छात्र नेताओं पर मामला दर्ज हुआ था। इसका सपानेआओं ने पुरजोर विरोध किया था। कुछ दिन पहले भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने मुख्यालय पर भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर चले गए थे। अब औराई भाजपा विधायक की एक पोस्ट सियासी हलचल तेज कर दी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ''''श्रीमती अंजनी सरोज पूर्व प्रत्याशी सपा और सपा नेता, श्रीमती मधुबाला सरोज पूर्व विधायक चोरी चोरी भाजपा के नेताओं से मिल रही हैं, ऐसा करने की बजाय इन्हें भारतीय जनता पार्टी जाइन कर लेना चाहिए। मैं इन दोनों लोगों का स्वागत करूंगा।'''' सपा की पूर्व विधायक मधुबाला ने विधायक की पोस्ट में लिखी बातों को बेबुनियाद बताया है। कहा, भाजपा विधायक ऐसे हीं अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। वहीं पूर्व प्रत्याशी अंजनी सरोज ने कहा कि साढे़ चार साल तक भाजपा विधायक अपने सोशल मीडिया पर कभी राजनीतिक संन्यास तो कभी कुछ बात करते रहे। इसलिए इनकी इस पोस्ट को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। कहा कि भाजपा विधायक जरूरी मुद्दे पर बात करें तो अच्छा है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने विधायक की पोस्ट को पार्टी के अंदर फूट डालने का प्रयास बताया। कहा कि भाजपा नेताओं के सामने अब कोई चारा नहीं बचा है। बता दें कि भाजपा विधायक ने इसी पोस्ट में भाजपा के कुछ नेताओं को भी टूल किट बनकर काम न करने की सलाह दी है। भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो मैंने पोस्ट की है। वह अगर किसी सपा नेता को झूठा लग रहा है तो उसका खंडन करें। अगर खंडन नहीं करती हैं तो मेरी बात सही है। कहा कि लोकतंत्र में सबको टिकट मांगने का अधिकार है। पार्टी के कुछ नेता जो टिकट मांग रहे हैं, वे किसी का टूल बनकर किसी को गलत बोलने का काम न करें।