फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Interlocking tiles on paper, but an unpaved road on the ground; villagers have planted paddy.

Ghazipur News: कागजों में इंटरलॉकिंग, मौके पर कच्ची सड़क, ग्रामीणों ने रोपा धान

Thu, 06 Aug 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Interlocking tiles on paper, but an unpaved road on the ground; villagers have planted paddy.
खोजनपुर गांव के कच्ची सड़क फैले कीचड़ में धान की रोपाई कर विरोध जाहिर करते ग्रामीण। संवाद
सैदपुर क्षेत्र के खोजनपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार सुबह कीचड़ से भरी कच्ची सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस सड़क पर इंटरलॉकिंग का काम कागजों में पूरा दिखाया गया है, मौके पर वहां मिट्टी और कीचड़ के अलावा कुछ नहीं है। इसके अलावा गांव में हाल ही में बने खड़ंजे में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की एक पतली सड़क पर इंटरलॉकिंग का कार्य स्वीकृत होने के साथ ही अभिलेखों में पूरा भी दर्शाया गया है। जबकि मौके पर सड़क कच्ची है । इससे नाराज ग्रामीण बुधवार सुबह करीब 10 बजे सड़क पर जुटे और नारेबाजी करते हुए धान रोपा। प्रदर्शन करने वालों में सतीश यादव के अलावा मुन्ना, भोला, मोहन, सिरपत, रामअवध, मोती और घूरा आदि शामिल रहे। खंड विकास अधिकारी देवकली जमालुद्दीन ने कहा, मामला गंभीर है और अब तक मेरे संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिली है। मैं खुद मौके पर जाकर जांच करूंगा। ग्रामीणों ने गांव में बने नए खड़ंजे में सेमा ईंटों के इस्तेमाल का भी विरोध किया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि घटिया सामग्री के कारण खड़ंजा जल्द ही खराब हो जाएगा। गांव निवासी सतीश यादव ने मनरेगा कार्यों में भी अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उनका आरोप है कि बड़िहारी सरहद से पक्की सड़क तक नाला खुदाई और खोजनपुर में मुख्य नदी से मुख्य पुलिया तक नाला खुदाई के लिए मस्टर रोल जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed