फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Intermediate student dies after cobra bite

Ghazipur News: कोबरा के डंसने से इंटर के छात्र की मौत

Thu, 06 Aug 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Intermediate student dies after cobra bite
सर्पदंश से मौत की खबर में-----मृतक अभिषेक गोंड की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
ओड़राई गांव में मंगलवार रात कोबरा के डंसने से 17 वर्षीय इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मऊ के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ओड़राई निवासी नारद गोड़ ने बताया कि उनका पुत्र अभिषेक गोड़ मंगलवार रात करीब 10 बजे गांव से सिवान स्थित दूसरे घर जा रहा था। रास्ते में ईंट के पास छिपे कोबरा ने उसके पैर में डंस लिया। अभिषेक ने शुरुआत में घटना को गंभीरता से नहीं लिया और परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। रात करीब एक बजे तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को सांप के डंसने की बात बताई। इसके बाद उसे मऊ स्थित फातिमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन कर सांप को पकड़ लिया। वहीं कुछ लोग पोस्टमार्टम से पहले झाड़-फूंक के जरिये छात्र के जीवित होने की उम्मीद में प्रयास करते रहे। हालांकि चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी थी। मृतक के पिता ने दुल्लहपुर थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। अभिषेक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed